महराजगंज: चौक थाने का सीओ ने किया निरीक्षण, फरियादियों की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंजमंगलवार को निचलौल क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने चौक थाना परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीओ रविंद्र कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष मनीष पटेल को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और उनके मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत लेकर आने वाले लोगों के साथ पुलिसकर्मी उचित व्यवहार करें और उनकी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए

निरीक्षण के दौरान सीओ ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं और पुलिस कार्यप्रणाली की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]