महराजगंज। नौतनवा कस्बे के एक निजी रेस्टोरेंट में खाने की थाली में मिला नुकीला स्टील का टुकड़ा, बाल-बाल बचा ग्राहक; रेस्टोरेंट की सफाई व्यवस्था पर सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। नौतनवा कस्बे के एक निजी रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे ग्राहक की थाली में करीब 12 एमएम का नुकीला स्टील का टुकड़ा मिलने का मामला सामने आया है। ग्राहक के मुताबिक, भोजन करते समय उसे मुंह में कुछ अजीब महसूस हुआ। निवाला बाहर निकालने पर उसमें नुकीला धातु का टुकड़ा मिला। इसके बाद ग्राहक ने वीडियो बनाकर रेस्टोरेंट कर्मचारी और प्रबंधन से शिकायत की।

ग्राहक का आरोप है कि शिकायत के दौरान विवाद की स्थिति बन गई और वीडियो बनाने से भी मना किया गया। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। वहीं, रेस्टोरेंट मैनेजर ने कैमरे के सामने मामले में गलती स्वीकार किए जाने की बात कही है।

मामले में रेस्टोरेंट की रसोई की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया गया कि किचन में पर्याप्त साफ-सफाई नजर नहीं आई और सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि स्टील का टुकड़ा भोजन में कैसे पहुंचा। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सवाल यह भी है कि यदि नुकीला टुकड़ा ग्राहक निगल लेता तो गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती थी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]