सहारनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद समाजवादी पार्टी का 23 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सहारनपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने किया। हालांकि, डेलिगेशन के सभी सदस्यों को मौके पर जाने की अनुमति नहीं मिली और कुछ ही सदस्यों को आगे जाने दिया गया।
सभी सदस्यों को सर्किट हाउस में बैठाया गया, जहां एडीएमएफ ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की बात सुनी। प्रतिनिधिमंडल में सपा सांसद हरेंद्र मलिक, सांसद इकरा हसन, विधायक उमर अली खान, विधायक शाहनवाज खान, विधायक नाहिद हसन, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान, जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद और सपा नेता साहिल खान समेत अन्य नेता शामिल रहे।
मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद सपा डेलिगेशन पहुंचा, सरकार पर लगाए गंभीर आरोपके दौरान नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने सरकार और प्रशासन पर मस्जिद को कथित तौर पर गैरकानूनी तरीके से तोड़े जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संबंधित एक्ट के हिसाब से मस्जिद को तोड़ा जाना उचित नहीं है।
लाल बिहारी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक उठाएगी। उन्होंने दावा किया कि मस्जिद ध्वस्तीकरण का मामला आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार के लिए राजनीतिक नुकसान का कारण बनेगा।
सपा प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रशासन की ओर से मामले को लेकर विस्तृत प्रतिक्रिया का इंतजार है।
रिपोर्ट: काशिफ खान









