मथुरा में फर्जी CBI अधिकारी बनकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मथुरा। मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र में फर्जी CBI अधिकारी बनकर लोगों को धमकाने और वसूली करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फर्जी पहचान पत्र, विजिटिंग कार्ड, एटीएम कार्ड और वारदात में इस्तेमाल की गई दो कारें बरामद की हैं।

पुलिस के मुताबिक, 9 अक्टूबर को एक पीड़ित ने जमुनापार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि कुछ लोगों ने खुद को CBI अधिकारी बताकर उसे आजीवन कारावास के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और डराकर 40 हजार रुपये वसूल लिए।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद सिहोरा-लोहवन चौराहा रोड से छह आरोपियों सूरज कुमार, कुलदीप यादव, करन राणा, सोनू, कुणाल और रवि को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो फर्जी CBI पहचान पत्र, 11 विजिटिंग कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड और घटना में इस्तेमाल की गई दो कारें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]