बिजनौर में बनखला गांव की मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को AIMIM के जिला अध्यक्ष मुफ्ती रियाज मेहंदी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उस पोस्ट पर कार्रवाई की मांग की है, जिसमें हिंदू रक्षा दल के बिजनौर पहुंचने और कथित अवैध मस्जिदों को गिराने की बात कही गई है। AIMIM ने पोस्ट से जुड़े लोगों की पहचान कर जांच और कानून के तहत कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रशासन से धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।
बिजनौर के कोतवाली देहात क्षेत्र के बनखला गांव में मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद अब कलेक्ट्रेट तक पहुंच गया है।
गुरुवार को AIMIM के जिला अध्यक्ष मुफ्ती रियाज मेहंदी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिजनौर से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला देते हुए कहा गया कि पोस्ट में हिंदू रक्षा दल के बिजनौर पहुंचने और कथित अवैध मस्जिदों को गिराने की बात कही गई है।
AIMIM का कहना है कि ऐसी पोस्ट से स्थानीय लोगों और धार्मिक स्थलों पर आने वाले लोगों के बीच डर और असुरक्षा का माहौल पैदा हो सकता है। पार्टी ने प्रशासन से सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेकर उससे जुड़े लोगों की पहचान और जांच कराने की मांग की है।
साथ ही, धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने या भीड़ जुटाकर कानून हाथ में लेने की किसी भी कोशिश को रोकने की मांग की गई है। AIMIM ने कहा कि अगर किसी धार्मिक स्थल के निर्माण या जमीन को लेकर कोई कानूनी विवाद है, तो उसका समाधान निष्पक्ष जांच और कानूनी प्रक्रिया के जरिए होना चाहिए।
जिला अध्यक्ष मुफ्ती रियाज मेहंदी ने कथित भड़काऊ बयानबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव नजाकत अली कंभोर ने कहा कि पिछले तीन-चार दिनों से माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लोगों से धार्मिक विवादों से ऊपर उठकर शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस खबर को लेकर क्या है आप सब की राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। बिजनौर व उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों की छोटी-बड़ी खबर देखने के लिए चैनल को लाइक करें सब्सक्राइब करें और बैल आइकन को दबाना ना भूले।









