बाराबंकी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, चोरी का ट्रक और बाइक बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर चोरी का ट्रक और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।

रामनगर थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त महेन्द्र जायसवाल को मनोरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर ट्रक नंबर UP 42 BT 0071 और मोटरसाइकिल नंबर UP 41 BM 0062 बरामद हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले वादी के ट्रक पर खलासी का काम करता था। आरोप है कि एक अक्टूबर की रात नचना स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास से ट्रक चोरी किया गया था। वहीं बरामद मोटरसाइकिल चार अक्टूबर को देवा थाना क्षेत्र के विशुनपुर बाजार से चोरी होने की बात सामने आई है।

पुलिस ने दोनों वाहनों की बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की है। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]