बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, ग्रामीणों में बांटी राहत सामग्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर जिले के खड्डा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सालिकपुर और महदेवा में बुधवार को मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री का वितरण किया।
इस दौरान मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में सरकार प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि “सरकार जनता के द्वार” के संकल्प के तहत प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित विभाग लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

मंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को भी राहत कार्यों में तेजी लाने और जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए।
ग्राम सालिकपुर और महदेवा में राहत सामग्री मिलने पर ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार के प्रति आभार जताया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]