बांदा भांजे की हत्या के आरोप में मामा और ममेरा भाई गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा गांव में 21 वर्षीय आलोक निषाद की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके मामा जगन्नाथ उर्फ गेद्दू और ममेरे भाई राजा भइया उर्फ रज्जा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, आलोक गुजरात में मजदूरी करता था और घटना से करीब तीन दिन पहले ही घर लौटा था। आरोप है कि उसके साथ डंडे से मारपीट की गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के पिता सूरज प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को बांदा-सुमेरपुर मार्ग से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्य भी जुटाए हैं।

स्थानीय स्तर पर हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और मामी से कथित संबंधों की चर्चा है, हालांकि इस पहलू की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

क्षेत्राधिकारी प्रतिज्ञा सिंह के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। मामले की विवेचना जारी है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]