बड़वा मंगल पर हनुमान मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर। बड़वा मंगल के पावन अवसर पर कानपुर के हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान हनुमान के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते रहे। दोपहर 12 बजे तक करीब डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं के दर्शन करने की जानकारी सामने आई, जबकि हजारों श्रद्धालु अभी भी लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

मंदिर के बाहर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। बड़वा मंगल पर दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कानपुर पहुंचे। भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए।

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई। वहीं, श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा। भक्त कतारबद्ध होकर बजरंगबली के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

कानपुर से विपिन सागर की रिपोर्ट, कैमरामैन रवि कुशवाहा के साथ।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]