फर्रुखाबाद में जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता, कई वर्षों से फरार गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फर्रुखाबाद। जीआरपी फर्रुखाबाद जंक्शन पुलिस ने कई वर्षों से फरार चल रहे गैर जमानती वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बच रहा था। पुलिस टीम ने 10 अक्टूबर 2026 की रात उसके घर से उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंकित पुत्र रामविलास, निवासी महरूपुर रावी, थाना कमालगंज, जिला फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। उसकी उम्र 22 वर्ष बताई गई है। आरोपी के खिलाफ जीआरपी फर्रुखाबाद थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 414 के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, न्यायालय में पेश नहीं होने के कारण आरोपी के खिलाफ कई बार गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। इसके बावजूद वह लगातार अपना ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जीआरपी फर्रुखाबाद जंक्शन की टीम ने कार्रवाई करते हुए रात करीब 8 बजकर 50 मिनट पर आरोपी को उसके घर से दबोच लिया।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]