पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर देहात। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कानपुर देहात में शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

रिजर्व पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर पुलिस गार्द ने शहीद पुलिसकर्मियों को शोक सलामी दी। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के अदम्य साहस, वीरता और बलिदान को याद किया।

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों का त्याग, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति अटूट निष्ठा सभी पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव याद रखा जाएगा।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, क्षेत्राधिकारीगण तथा अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से कानपुर देहात पुलिस ने राष्ट्रसेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके त्याग और बलिदान को शत-शत नमन किया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]