पुरानी रंजिश में मारपीट और हत्या की धमकी का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के बजहा उर्फ अहिरौली गांव निवासी महिला रमावती ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, लाठी-डंडे से हमला करने तथा परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार, विगत चार सितंबर को करीब सुबह करीब नौ बजे उसके पड़ोसी आधा दर्जन की संख्या में कथित रूप से उसके घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपितों ने घर में बंधी गाय को अवैध तरीके से मारपीट कर वहां से भगाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपितों ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित का आरोप है कि शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों के पहुंचने पर आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दिए जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने और परिवार के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]