पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। मंगलवार को चंदासी उपकेंद्र से निर्गत 11 केवी के विभिन्न फीडरों की बिजली आपूर्ति चार घंटे बाधित रहेगी। सड़क निर्माण कार्य के चलते पीटर इंग्लैंड से आदित्य विजन तक एलटी एवं एचटी लाइन और विद्युत पोलों की शिफ्टिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके कारण संबंधित क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उपखंड अधिकारी ई. दीपक पटेल ने बताया कि चंदासी उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी फीडर नंबर 01, 02, 03, 04, 05, 06 और 07 से जुड़े क्षेत्रों में लाइन शिफ्टिंग का कार्य प्रस्तावित है। सड़क निर्माण के लिए विद्युत लाइन और पोलों को निर्धारित स्थान से स्थानांतरित करना आवश्यक है। इसी वजह से कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत कार्य पहले ही निपटा लें और बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान विद्युत उपकरणों का प्रयोग न करें। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि लाइन शिफ्टिंग का कार्य क्षेत्र में सड़क निर्माण को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है। विभाग का प्रयास रहेगा कि निर्धारित अवधि में कार्य पूरा कर बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल कर दी जाए।
विद्युत विभाग की अपील— राष्ट्र हित में बिजली बचाएं।
अशोक कुमार जायसवाल









