पाइप लाइन विवाद में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग, 14 वर्षीय किशोर की आंख में लगी गोली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के ढकपुरा गांव में पाइप लाइन बिछाने को लेकर हुए विवाद के बाद देर रात फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग के दौरान घर से बाहर निकले 14 वर्षीय किशोर आशु की आंख में गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल किशोर को परिजन मेडिकल कॉलेज एटा लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया।

बताया गया कि गांव में शाम के समय पाइप लाइन बिछाने को लेकर विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच मामला शांत कराया था। आरोप है कि देर रात हथियारों से लैस करीब आधा दर्जन लोग दोबारा मौके पर पहुंचे और कई राउंड फायरिंग कर फरार हो गए।

फायरिंग की आवाज सुनकर किशोर आशु घर से बाहर निकला था, तभी गोली उसकी आंख में जा लगी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट: करन प्रताप सिंह, एटा

और पढ़ें

[the_ad id="164"]