नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, पुरंदरपुर पुलिस ने भेजा न्यायालय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंजपुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरंदरपुर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, विशुनपुर कुर्थिया निवासी मीना पत्नी रामहरी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अशोक नामक व्यक्ति उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया

तहरीर के आधार पर थाना पुरंदरपुर में मु0अ0सं0 208/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी।

पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ललाइन पैसिया ओवरब्रिज के उत्तरी छोर स्थित दुर्गा मंदिर के पास से अभियुक्त अशोक को गिरफ्तार कर लिया

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि वांछित एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]