बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया| मिली जानकारी के अनुसार अभिनेता गोवा स्थित अपने घर पर बेहोशी की हालत में मिले थे| इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया|
45 मिनट तक चला CPR, फिर भी नहीं बची जान
सूत्रों के मुताबिक नाना पाटेकर को गोवा के मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था| जहां मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर दिया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी| बताया जा रहा है कि इस मामले में मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम कराया जाएगा| शुरुआती जानकारी में नाना पाटेकर की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है| हालांकि, मौत की परिस्थितियों और सटीक कारण को लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को ही अंतिम माना जाएगा|
उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है| बता दें कि कुछ समय पहले नाना पाटेकर अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 16वें सीजन के एक एपिसोड में नजर आए थे| इस दौरान उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कई किस्से भी साझा किए| उन्होंने बताया था कि वह भारतीय सेना का हिस्सा भी रह चुके हैं|
सेना के साथ एलओसी पर भी संभाला था मोर्चा
नाना पाटेकर ने बताया था कि अगस्त 1999 में उन्होंने सेना की क्विक रिस्पॉन्स टीम के साथ एलओसी पर भी समय बिताया था| इस दौरान वह काफी वक्त तक वहां रहे और मिलिट्री हॉस्पिटल में भी काम किया था| अभिनेता के मुताबिक, जब वह श्रीनगर पहुंचे थे, उस समय उनका वजन करीब 76 किलो था| सेना के साथ रहते हुए उन्होंने वहां के नियम, कानून और अनुशासन का पालन किया, जिसके बाद उनका वजन घटकर लगभग 56 किलो तक हो गया था|









