नशे की हालत में बाइक चला रहा युवक हादसे का शिकार, गंभीर रूप से घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नेबुआ नौरंगिया (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर शुक्रवार शाम एक युवक बाइक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में बाइक चला रहा था। तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

जानकारी के अनुसार, कोटवा निवासी सन्नी शुक्रवार शाम नौरंगिया की तरफ जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह नशे में था। नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर पहुंचते ही तेज रफ्तार के चलते बाइक अनियंत्रित हो गई और सन्नी बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। सड़क पर कुछ दूर तक घिसटने के कारण उसके शरीर में गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बाइक को किनारे किया और घायल युवक को सड़क से हटाया। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई।

जानकारी मिलते ही सन्नी के पिता मौके पर पहुंचे और घायल बेटे को इलाज के लिए कोटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बताया जा रहा है कि सन्नी को नशे की लत है।

घटना एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने के खतरों को सामने लाती है। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]