नगर पंचायत खीरी में जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर कार्यक्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखीमपुर खीरी। नगर पंचायत खीरी में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों के जरिए लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल की जा रही है।

नगर पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों को अपने-अपने विभाग से जुड़ी योजनाओं, सुविधाओं और पात्रता की जानकारी दी।

इस दौरान मौके पर पहुंचे लोगों की समस्याएं भी सुनी गईं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने लाभार्थियों से उनकी पात्रता तथा योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई, ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा सके।

नगर पंचायत अधिकारियों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

बाइट— विनीत कुमार, अधिशासी अधिकारी

और पढ़ें

[the_ad id="164"]