नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल के भांजे ने अंतरिक्ष की दुनिया में रचा इतिहास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराजगंज; आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के लिए बेहद गर्व और सम्मान का पल है। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल की बहन सरोज जायसवाल पत्नी रतन जायसवाल के सुपुत्र आशीतेष जायसवाल ने देश का नाम रोशन किया है।

नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि मेरा भांजा आशितेष मुंबई की प्रसिद्ध मनस्तु स्पेस टेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सह डायरेक्ट है l
यह कंपनी सेटलाइट का इंजन फ्यूल बनाती हैं इस कंपनी द्वारा इस बार जो इंजन और फ्यूल बनाया जा रहा है उसकी टेस्टिंग में यह पाया गया दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी नासा के इंजन और फ्यूल बनाया गया हैं

लेकिन हमारे भांजे आशीतेष जायसवाल की कंपनी द्वारा बनाया गया इंजन और फ्यूल दुनिया के बने द्वारा कंपनियों से 10 गुना सस्ता है इस क्रांतिकारी तकनीक को देखते हुए डीआरडीओ और इसरो जैसी भारत की सबसे बड़ी संस्थाओं ने भी कंपनी पर भरोसा जताया है और ऑर्डर दिया है।

श्री जायसवाल ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे बृजमनगंज और महाराजगंज जनपद के लिए गर्व की बात है कि हमारे भांजे ने अंतरिक्ष विज्ञान में ऐसा मुकाम हासिल किया है।

जून में मेरे भांजे आशीतेष जायसवाल को भारत योगेस्ट कार्यक्रम में फ्रांस PMO खर्चे पर ले गए तथा मेरे भांजे की कंपनी मनस्तु स्पेस प्राइवेट लिमिटेड को और आगे बढ़ाने के लिए 116 करोड़ रूपया प्रदान किया गया है

उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया जो ऐसे युवा वैज्ञानिकों और स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रहे हैं।
पूरे बृजमनगंज नगर वासियों ने आशीतेष को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]