तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को रौंदा, मौत; हाईवे पर लगा जाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाराबंकी। जिले के मसौली थाना क्षेत्र के बिंदौरा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर वाहनों की कतार लगने से जाम की स्थिति पैदा हो गई।

जानकारी के अनुसार, मसौली थाना क्षेत्र के किन्हौली गांव निवासी अवधराम (40) पुत्र प्यारे लाल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान लखनऊ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस से घायल अवधराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

दुर्घटना के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क किनारे कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

इस हादसे में 40 वर्षीय अवधराम की मौत से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।

रिपोर्टर: रवेंद्र वर्मा
स्थान: बाराबंकी, उत्तर प्रदेश

और पढ़ें

[the_ad id="164"]