तेंदुए का कहर, 9 साल के मासूम की मौत से गांव में दहशत,,,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत मोरहवा बीट के बड़खड़िया स्थित आनंद नगर में तेंदुए के हमले ने एक मासूम की जान ले ली,,,

9 वर्षीय राजवीर की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है,,,

घटना पहलवान मदन लाल यादव के घर के पास की बताई जा रही है,,,

तेंदुए ने मासूम पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया,,,

परिजन आनन-फानन में उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया,,,

पिता के बाद बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ बताया जा रहा है कि राजवीर के सिर से पहले ही पिता का साया उठ चुका था,,,

इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में भी मातम पसर गया,,,

दो दिन में दूसरी वारदात, ग्रामीणों में आक्रोश ग्रामीणों के मुताबिक यह दो दिन के अंदर तेंदुए के हमले की दूसरी घटना है,,,

इससे पहले भी एक बच्चे पर हमले की बात सामने आई थी,,,

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात में अघोषित बिजली कटौती के कारण गांव अंधेरे में डूब जाता है,,,

जिससे तेंदुए के हमले का खतरा और बढ़ जाता है।,,,

ग्रामीणों ने विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने और वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने व गश्त बढ़ाने की मांग की है,,,

इस घटना ने एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

*लोकेशन – जनपद बहराइच यूपी*
*बिग ब्रेकिंग न्यूज*

*रिपोर्ट – अनिरुद्ध मिश्रा*

और पढ़ें

[the_ad id="164"]