महराजगंज के तराई के लाल अपनी मेधा का परचम हर क्षेत्र में फहरा रहे हैं। कोल्हुई बाजार के बभनी खुर्द निवासी किसान परिवार से आने वाले डा.मोहम्मद अहमद ने एमबीबीएस की पढाई पूरी करने के बाद एनबीई 2026 की परीक्षा में 5334 आल इण्डिया रैंक हासिल किया है।
डा.अहमद के पीजी मेडिकल कोर्स में चयन होने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। डा.मोहम्मद अहमद ने अपनी स्कूली शिक्षा इकरा इण्टर कालेज बभनी व इण्टर की शिक्षा एमजी इण्टर कालेज गोरखपुर से पूरी करने के बाद एमबीबीएस की पढाई जीएसवीएम मेडिकल कालेज कानपुर से किया है। गरीबों की बेहतर स्वास्थ सेवा की ललक,उच्च मेडिकल शिक्षा में रूचि व कठिन मेहनत को उन्होने अपनी सफलता का केन्द्र बिन्दू बताया।
फरेन्दा विधायक विरेन्द्र चौधरी,पूर्व विधायक मुन्ना सिंह,डा.अनीसुर्रहमान,डा.सादिक अख्तर,मास्टर अब्दुल वहीद,अब्दुस्लाम,सफीउरर्हमान,जियाउर्हमान,जहीर अहमद,गुड्डू चौधरी आदि ने बधाई दी है।









