कुशीनगर के रामकोला विकासखंड के टेकुआटार गांव में बुधवार को आयोजित चौपाल के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और गांव की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। सफाई और कूड़ा प्रबंधन की बदहाल स्थिति देखकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नाराज हो गए। उन्होंने सफाई कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए नियमित सफाई कराने और कूड़े का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
चौपाल में ग्रामीणों ने आवास, पेंशन, सड़क, नाली, जल निकासी, पेयजल और सफाई से जुड़ी समस्याएं रखीं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव और हर सप्ताह फॉगिंग कराने को कहा।
इस दौरान 12 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को परिचय पत्र वितरित किए गए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने महिलाओं से समूहों के कार्यों की जानकारी ली और उन्हें योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद उन्होंने जलजीवन मिशन की पानी की टंकी का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पेयजल आपूर्ति की जानकारी ली। bपर उपलब्ध नहीं मिले, जिस पर उन्होंने पंचायत सचिव को फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को कागजों के बजाय धरातल पर विकास कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।









