झांसी में युवती को जबरन ले जाने की कोशिश, विरोध करने पर सड़क पर पटककर पीटा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीच-बचाव करने पहुंचे जैन समाज के अध्यक्ष और फौजी से भी मारपीट का आरोप, घायल युवती अस्पताल में भर्ती

झांसी। गुरसराय थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार युवती को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश और विरोध करने पर सरेराह मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने युवती को सड़क पर पटककर बेरहमी से पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे जैन समाज के अध्यक्ष और एक फौजी के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब आठ बजे की है। स्कूटी से जा रही युवती को कुछ युवकों ने रोक लिया और जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि युवती और आरोपित युवकों के बीच पहले से जान-पहचान थी, लेकिन युवती उनके साथ जाने को तैयार नहीं थी।

मारपीट के दौरान युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय ले जाया गया।

घटना के दौरान वहां से गुजर रहे जैन समाज के अध्यक्ष और एक फौजी ने युवती को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।

पीड़ित युवती ने पुलिस के सामने आरोपियों के नाम बताए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। फिलहाल पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित पक्ष को अब पुलिस कार्रवाई का इंतजार है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]