

विद्यालय के प्रधानाचार्य रोहित वर्मा ने बताया कि कूड़े की समस्या को लेकर पहले भी दो बार नगर पंचायत को सूचना दी गई थी। इसके अलावा उपजिलाधिकारी नवाबगंज को भी लिखित शिकायत दी गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
कूड़े में आग लगने के बाद आसपास धुआं फैल गया, जिससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हुई। सूचना मिलने पर नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
इस घटना ने एक बार फिर नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था और कूड़े के उचित निस्तारण पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कूड़े के ढेर को जल्द हटाने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि स्कूली बच्चों और राहगीरों को राहत मिल सके।
रिपोर्ट रवेंद्र वर्मा, बाराबंकी।









