जिला जेल में बंदी की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तीन साल पुराने चर्चित हत्याकांड में बंद था ताहेर, जेल प्रशासन ने हार्ट अटैक को बताया मौत का कारण

शाहजहांपुर। जिला कारागार में बंद एक बंदी की मौत हो गई। मृतक की पहचान ताहेर पुत्र मतीउल्ला निवासी प्रहलादपुर कमालैनपुर के रूप में हुई है। ताहेर धारा 302 के मामले में जिला जेल में निरुद्ध था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि ताहेर करीब तीन वर्ष पूर्व हुए चर्चित रियासत उल्ला हत्याकांड के मामले में जेल में बंद था। इसी मामले में चांद मियां उर्फ पप्पू को भी आरोपी बनाकर जेल भेजा गया था। चांद मियां उर्फ पप्पू के परिजनों ने उस समय शाहजहांपुर के अंटा चौराहे पर धरना-प्रदर्शन भी किया था। पिछले वर्ष इसी मामले में जेल में बंद चांद मियां उर्फ पप्पू की भी मौत हो गई थी।

अब उसी मामले में जेल में निरुद्ध ताहेर की मौत के बाद एक बार फिर मामला चर्चा में आ गया है। ताहेर के पुत्र दानिश ने अपने पिता की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने पूरे मामले की जांच की मांग की है।

वहीं, जिला जेल प्रशासन से मामले की जानकारी लेने पर जेल अधीक्षक ने बताया कि ताहेर की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन द्वारा मामले की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बंदी की मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]