जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल, दौड़ के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर ()। रेलवे मंडलीय क्रीड़ांगन स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट परिसर में रविवार को 28वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन हुआ। इसमें जिले के 22 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। हालांकि, प्रतियोगिता के दौरान मैदान और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल उठे।

100 मीटर दौड़ में शामिल नेशनल इंटर कॉलेज, शहजादपुर की छात्रा शिवांगी यादव दौड़ते समय गश खाकर गिर गई। उसने बताया कि वह व्रत रखे हुए थी। छात्रा ने व्रत के दिनों में प्रतियोगिता आयोजित नहीं करने की अपील की। उसने शौचालयों की गंदगी और चेंजिंग रूम की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

प्रतिभागी गौरव कुशवाहा ने मैदान में कंकड़, गड्ढों और उबड़-खाबड़ जमीन की शिकायत की। हैमर थ्रो के खिलाड़ी आयुष ने निर्धारित सर्कल नहीं होने से चोट का खतरा बताया। वहीं, रेशमा कुमारी ने दौड़ में ट्रैक बदलने के बावजूद एक प्रतिभागी को विजेता घोषित करने का आरोप लगाया।

विधायक रमेश जायसवाल ने खेलों को बच्चों के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। क्रीड़ा सचिव अरुण कुमार के अनुसार, प्रतियोगिता सोमवार को समाप्त होगी। इसके बाद 15 और 16 तारीख को मंडलीय प्रतियोगिता आयोजित होगी।

रिपोर्ट अशोक कुमार जायसवाल

और पढ़ें

[the_ad id="164"]