पडरौना, कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने फाजिलनगर निवासी एवं पूर्व प्रदेश सचिव असगर अली को छात्र, नौजवान एवं पीडीए जागरूकता अभियान का बाराबंकी जिला प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है।
नवनियुक्त प्रभारी असगर अली ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जवाबदेही भी है। वह समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ छात्र-नौजवानों को संगठित और जागरूक करने के लिए लगातार कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि कुशीनगर जिले से बाहर भी संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां मिलने से जिले के कार्यकर्ताओं का दायरा बढ़ रहा है। पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष रामअवध यादव, मो. इलियास अंसारी, रामसह चंद्र यादव, राजन शुक्ल, संतोष तिवारी, राम लखन यादव, बजरंगी यादव, रामप्रताप कुशवाहा, विजय यादव आदि ने असगर अली को बधाई दी।









