छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, बताए बचाव के उपाय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कसया। कृषक इंटरमीडिएट कॉलेज मल्लुडीह में शनिवार को कसया पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। महिला उपनिरीक्षक प्रियंका तिवारी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने छात्राओं को यातायात नियमों, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

पुलिस ने छात्राओं को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, तेज रफ्तार से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। साइबर अपराध से बचने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा ओटीपी और अन्य गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने के लिए सचेत किया।

महिला उपनिरीक्षक ने रोमियो स्क्वाड की भूमिका की जानकारी देते हुए कहा कि छात्राओं की सुरक्षा के लिए विद्यालय और सार्वजनिक स्थानों के आसपास पुलिस निगरानी रखती है। छेड़खानी, पीछा करने या किसी अन्य परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई।

छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी पुलिस सहा/यता और आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने किसी भी समस्या को छिपाने के बजाय परिजनों, विद्यालय प्रशासन या पुलिस को तत्काल सूचना देने की अपील की।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य संतोष वर्मा, प्रवक्ता डॉ. अरविंद तिवारी सहित छात्राएं मौजूद रहीं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]