चोरी के गैस सिलेंडर व बाइक के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिंदुरिया। थाना क्षेत्र में घर से गैस सिलेंडर चोरी किए जाने के मामले का सिंदुरिया पुलिस ने खुलासा करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया गैस सिलेंडर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को मिठौरा बाजार निवासी सुनीता देवी पत्नी शम्भू ने थाना सिंदुरिया में लिखित शिकायत देकर बताया था कि 18 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर से गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 190/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ संबंधित लोगों से पूछताछ और साक्ष्यों का संकलन किया। इसी क्रम में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 22 सितंबर 2026 को मिठौरा बड़ी नहर पुलिया के पास संदिग्धों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने संदीप तिवारी पुत्र नवर्देश्वर तिवारी, निवासी ग्राम सेमरी, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक चोरी का गैस सिलेंडर तथा मोटरसाइकिल संख्या UP56M5730 बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक ऋतुराज सुमन यादव, कांस्टेबल कन्हैया वर्मा, कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव और कांस्टेबल नितेश प्रसाद शामिल रहे।

 

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया सफल अनावरण, मिठौरा बड़ी नहर पुलिया के पास हुई गिरफ्तारी

और पढ़ें

[the_ad id="164"]