चार साल की बच्ची की खुली आंख तो मां को फंदे से लटका देख मचा कोहरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाटा कोतवाली के सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के पिडरा टोला पिपरिया में शनिवार रात करीब 30 वर्षीय महिला नीलम देवी का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

बताया गया कि नीलम देवी की चार वर्षीय बेटी सृष्टि रात में अपनी मां के साथ सो रही थी। अचानक उसकी आंख खुली तो मां को पास नहीं पाया। बच्ची के रोने पर घर में मौजूद उसकी सास चंपा देवी ने कारण पूछा। बच्ची ने मां के नहीं होने की बात बताई। इसके बाद बच्ची से दरवाजे की सिटकनी खुलवाई गई। परिवार के एक सदस्य ने अंदर जाकर देखा तो नीलम का शव फंदे से लटका मिला।

परिजनों के अनुसार नीलम और उसके पति धर्मेंद्र चौहान के बीच किसी विवाद की जानकारी नहीं थी। धर्मेंद्र करीब तीन-चार महीने पहले रोजी-रोटी के सिलसिले में औरंगाबाद गए हैं। नीलम से उनकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]