घुघली में मनाई गई मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि, सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डीएवी तिराहे पर जुटे समाजवादी नेता और कार्यकर्ता, नेताजी के संघर्षों और विचारों को किया याद

घुघली, महराजगंज। उपनगर घुघली के डीएवी तिराहे पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाई। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के हितों को प्रमुखता से उठाते हुए राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके संघर्ष और समाजवादी विचारधारा को आज भी याद किया जाता है।

वक्ताओं ने कहा कि नेताजी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, संघर्ष और जनसेवा की भावना हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेगी। उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों के हितों के लिए काम करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस दौरान समाजवादी नेता हिमांशु पाण्डेय, दीनबंधु यादव, डॉ. श्यामदेव शर्मा, विजय यादव, बृजेश पटेल, सीटू भाई, महबूब अली, पिंटू भारती सहित कई समाजवादी नेता और कार्यकर्ता डीएवी चौक पर मौजूद रहे। सभी ने नेताजी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों ने मुलायम सिंह यादव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाजवादी मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]