गरबा-डांडिया की धूम के बीच तेज साउंड से लोग परेशान, 200 रुपये के पास और स्टिक वापसी पर भी नाराजगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुगलसराय। शारदीय नवरात्र में गरबा-डांडिया की धूम के बीच तेज साउंड को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। मुगलसराय स्थित कृष्णा पैलेस में मंगलवार रात आयोजित कार्यक्रम से आसपास रहने वाले परिवारों को परेशानी होने का दावा किया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज डीजे और फिल्मी गानों की आवाज से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं, बुजुर्गों और मरीजों को भी आराम करने में दिक्कत हो रही है। लोगों ने आयोजकों से ध्वनि कम रखने की अपील की, ताकि उत्सव के साथ आम लोगों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा सके।

कुछ लोगों ने गरबा-डांडिया के नाम पर फिल्मी गाने बजाए जाने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि कार्यक्रम में पारंपरिक गरबा गीतों के बजाय अन्य गाने भी बजाए गए।

वहीं, कार्यक्रम के पास को लेकर भी नाराजगी सामने आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्रति व्यक्ति करीब 200 रुपये का पास दिया गया था और डांडिया स्टिक उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन लौटते समय बाउंसरों ने स्टिक वापस ले ली।

लोगों ने आयोजकों से अपील की है कि नवरात्र के उत्सव के दौरान ध्वनि की तीव्रता नियंत्रित रखी जाए और आसपास रहने वाले लोगों की परेशानियों को भी गंभीरता से समझा जाए।

अशोक कुमार जायसवाल

और पढ़ें

[the_ad id="164"]