गंग नहर 20 दिनों के लिए बंद, सफाई और मरम्मत कार्य जल्द होंगे शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुंभ मेले की तैयारियों के तहत घाटों की होगी मरम्मत, हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए छोड़ा जाएगा गंगाजल

हरिद्वार। हरिद्वार से कानपुर तक जाने वाली गंग नहर को वार्षिक सफाई और मरम्मत कार्यों के लिए 20 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान नहर की साफ-सफाई, घाटों की मरम्मत और कुंभ मेले से संबंधित विभिन्न निर्माण एवं सुधार कार्य कराए जाएंगे। नहर बंदी के दौरान सिंचाई विभाग की ओर से आवश्यक कार्यों को पूरा करने की तैयारी की जा रही है।

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने बताया कि हर वर्ष गंग नहर को निर्धारित अवधि के लिए बंद किया जाता है। इस दौरान नहर में जमा गंदगी और सिल्ट की सफाई के साथ घाटों के निर्माण एवं मरम्मत का कार्य कराया जाता है। इस बार भी नहर बंदी के दौरान कुंभ मेले की तैयारियों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि नहर बंद होने के बावजूद हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं को स्नान करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए हरकी पैड़ी पर गंगाजल छोड़ने की व्यवस्था की जाएगी।

विभाग का उद्देश्य निर्धारित अवधि में सफाई और मरम्मत कार्य पूरे कर नहर की व्यवस्था को बेहतर बनाना है। इससे आगामी दिनों में जल प्रवाह सुचारू रखने में मदद मिलेगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]