कुशीनगर में हरे सागवान के पेड़ों की कटान का आरोप, विरोध के बाद मौके से फरार हुए कटाई करने वाले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली चौकी चौकी अंतर्गत हरे पेड़ों की कटान तेजी से हो रही है, मामला तब उजागर हुआ जब स्थानीय महिलाओं ने हो रहे कटान का विरोध किया मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया |पूरा मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली चौकी अंतर्गत अकतहा गांव का है, जहां सागवान के हरे पेड़ों की कटाई तेजी से हो रही थी

मामला तब उजागर हुआ जब गांव के ही कुछ महिलाओं ने विरोध जताया और हरे पेड़ों की हो रही कटाई पर विरोध जताया, स्थानीय लोगों ने मथौली चौकी को सूचित किया मथौली चौकी प्रभारी ने कहा कि आप 112 नंबर पर फोन कर सूचित करिए, इतना सुनते ही युवक ने फोन कैंसिल हो गया पुनः युवक ने 112 नंबर पर कॉल किया लेकिन हैरानी की बात यह रही कि 112 नंबर पुलिस पहुंचने से पहले मथौली चौकी के दो कांस्टेबल मौके पर पहुंच चुके थे, जहां हरे सागवान की पेड़ो की कटाई चल रही थी

मुख्य सड़क से लगभग 2 किलोमीटर अन्दर नदी के किनारे पेड़ों की कटाई हो रही थी अब सोचने वाली बात यह है कि जो दो कांस्टेबल मौके पर पहुंचे थे वो बिना पूछे कैसे पहुंच गए, चौकी पुलिस पहुंचने से पहले जो लकड़ी माफिया पेड़ो की कटाई कर रहे थे

वो मौके से फरार हो गए इसीलिए स्थानीय चौकी के पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है, जिस खेत से सागवान के पेड़ की कटाई हो रही थी उस जमीन पर लगभग 15 साल से विवाद चलता है, उक्त गांव के निवासी केदारी, राजकुमार, विनोद का कहना है कि पूरा जमीन 25 कट्ठा है, इस जमीन पर महेंद्र साहनी जबरदस्ती कब्जा किए हुए, अभी भी इस जमीन का मामला पडरौना न्यायालय में लंबित है

इस जमीन पर 40 से 45 पेड़ सागवान के लगे हुए थे, महेंद्र साहनी द्वारा पेड़ को कटवाया जा रहा था दूसरे दिन हम लोगों को पता चला तो हम लोगों द्वारा विरोध किया गया तो जो कटाई कर रहे थे वो मौके से फरार हो गए हाता रेंजर अमृता सिंह ने बताया कि जांच कर कार्यवाही की जाएगी

और पढ़ें

[the_ad id="164"]