कालीमहाल चौराहे पर राजीव गांधी की प्रतिमा का 8 लाख रुपये से होगा कायाकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। नगर के प्रमुख कालीमहाल चौराहे पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा के सुंदरीकरण का कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। करीब 8 लाख रुपये की लागत से प्रतिमा स्थल का कायाकल्प कराया जा रहा है। राज्य वित्त आयोग से स्वीकृत धनराशि से यहां लाइटिंग, रेलिंग, टाइल्स, फुहारा सहित अन्य आवश्यक सुंदरीकरण के कार्य कराए जाएंगे।

अध्यक्ष प्रतिनिधि शमशाद ने बताया कि कालीमहाल चौराहे पर स्थापित राजीव गांधी के स्मृति चिन्ह का लंबे समय बाद सुंदरीकरण कराया जा रहा है। करीब 8 लाख रुपये की लागत से पूरे स्थल को व्यवस्थित और आकर्षक बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्य के दौरान लाइट और रेलिंग लगाने के साथ ही अन्य जरूरी विकास कार्य भी कराए जाएंगे, जिससे चौराहे की सुंदरता में इजाफा होगा।

वहीं कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि करीब 15 वर्षों बाद राजीव गांधी की प्रतिमा के सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह प्रतिमा पूर्व में बी.एन. सिंह और सरस्वती देवी चौहान के कार्यकाल में स्थापित कराई गई थी। उस समय के सभासद श्रीराम गुप्ता के प्रयासों से काफी प्रयास के बाद प्रतिमा स्थापित हुई थी।

बृजेश गुप्ता ने कहा कि प्रतिमा के सुंदरीकरण के लिए हाल ही में राज्य वित्त आयोग से करीब 8 लाख रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है। इसके तहत फुहारा, टाइल्स, लाइटिंग और रेलिंग सहित विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने इस पहल के लिए सभी संबंधित लोगों का आभार जताते हुए कहा कि सुंदरीकरण कार्य पूरा होने के बाद कालीमहाल चौराहे का स्वरूप और अधिक सुंदर एवं आकर्षक नजर आएगा।

 

अशोक कुमार जायसवाल

और पढ़ें

[the_ad id="164"]