कानपुर में फर्जी पहचान वाले वाहनों पर फिर चलेगा पुलिस का चाबुक, आज चलेगा चेकिंग अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर। वाहनों पर प्रेस, पुलिस और एडवोकेट के नाम अथवा लोगो वाले अनधिकृत स्टीकर लगाकर चलने वालों के खिलाफ कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। डीसीपी पश्चिम आबिद कासमी के मुताबिक, ऐसे वाहनों के खिलाफ आज फिर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, पिछले अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की गई थी। नियमों के विपरीत प्रेस, पुलिस और एडवोकेट से संबंधित अनधिकृत स्टीकर या लोगो लगे मिलने पर 63 वाहनों के चालान किए गए थे।

पुलिस का कहना है कि कुछ वाहन चालक चेकिंग से बचने या प्रभावशाली पहचान दिखाने के लिए वाहनों पर इस तरह के स्टीकर और लोगो का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे वाहनों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

डीसीपी पश्चिम आबिद कासमी ने बताया कि आज फिर फर्जी प्रेस और पुलिस के नाम से चलने वाले वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। पुलिस टीमों को ऐसे वाहनों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारी के मुताबिक, वाहनों पर अनधिकृत या भ्रामक पहचान प्रदर्शित करने वालों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य सड़क पर फर्जी पहचान के जरिए प्रभाव जमाने और नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाना है।

कमिश्नरेट पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब ऐसे वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह के चेकिंग अभियान जारी रहेंगे।

रिपोर्ट— विपिन सागर
कैमरामैन— रवि कुशवाहा

और पढ़ें

[the_ad id="164"]