कानपुर में नाबालिग से सामूहिक यौन शोषण का आरोप, गर्भपात कराने का भी दावा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर। नाबालिग बेटी के साथ कथित तौर पर सामूहिक यौन शोषण और गर्भपात कराने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन को प्रार्थना पत्र देकर तीन युवकों समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शिकायत के अनुसार, नाबालिग बेटी अपने नाना-नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। कुछ समय पहले उसके पिता ने फोन कर मां को बेटी की तबीयत खराब होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। इसी दौरान एक अन्य नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को डॉक्टर बताते हुए बच्ची की तबीयत ठीक होने की बात कही और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कराने की जानकारी दी।

मां के मुताबिक, बाद में जब उन्होंने बेटी से बातचीत की तो उसने कथित तौर पर कई लोगों द्वारा उसके साथ गलत हरकत किए जाने की जानकारी दी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद नाबालिग गर्भवती हो गई थी। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कथित रूप से उसका गर्भपात कराया गया।

पीड़िता की मां का आरोप है कि गर्भपात के बाद आरोपी उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने शिकायत में तीन युवकों समेत कुछ अन्य लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं और सभी की घटना में भूमिका होने का आरोप लगाया है।

मां ने डीसीपी पश्चिमी जोन से मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]