कानपुर में ई-रिक्शा चालकों ने बताई परेशानी, बोले- रोजगार के लिए रिक्शा चलाना जरूरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बयान के बाद कानपुर में ई-रिक्शा चालकों ने अपनी समस्याएं सामने रखी हैं। चालकों का कहना है कि ई-रिक्शा खरीदने के बाद भी उन्हें कई जगह संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ई-रिक्शा चालकों के मुताबिक, कई लोगों ने कर्ज लेकर रिक्शा खरीदा है। लेकिन आरोप है कि कुछ इलाकों में पुलिस उन्हें ई-रिक्शा चलाने से रोकती है। इससे उनकी रोजाना की कमाई प्रभावित होती है और परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो जाता है।

चालकों का कहना है कि उनकी आमदनी पूरी तरह ई-रिक्शा चलाने पर निर्भर है। ऐसे में अगर दिनभर वाहन चलाने में परेशानी आएगी, तो कर्ज की किस्त और घर का खर्च निकालना मुश्किल होगा।

ई-रिक्शा चालकों ने सरकार से संचालन को लेकर स्पष्ट व्यवस्था बनाने और पुलिस कार्रवाई से जुड़ी परेशानियों का समाधान कराने की मांग की है।

कानपुर से विपिन सागर के साथ रवि कुशवाहा की रिपोर्ट।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]