कन्नौज में सपा छात्रसभा जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कन्नौज। समाजवादी पार्टी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा समेत कई सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उनके घरों में नजरबंद कर दिया। सपा नेताओं के अनुसार, यह कार्रवाई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका के चलते की गई है।

बताया गया कि बीती रात करीब 11 बजे पुलिस ने योगेश शर्मा समेत कई कार्यकर्ताओं को उनके घरों में ही रोक दिया। सपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए इसे जबरन हाउस अरेस्ट बताया है।

नजरबंद किए गए कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस को आशंका थी कि वे मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने जा सकते हैं। इसी आशंका के आधार पर उन्हें घरों से बाहर निकलने से रोका गया।

सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा देना चाहिए। इस कार्रवाई को लेकर सपा नेताओं ने विरोध जताया है। हालांकि, पुलिस की ओर से कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक बयान सामने आने की जानकारी नहीं दी गई है।

कन्नौज में हुई इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]