एएमयू में खाने की गुणवत्ता को लेकर छात्रों का हंगामा, वीसी आवास पर धरना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अलीगढ़। थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सर सैयद नॉर्थ हॉल में खाने की खराब गुणवत्ता को लेकर शनिवार रात छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा।

रात करीब 10:30 बजे बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन करते हुए कुलपति आवास पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

छात्रों का आरोप है कि पिछले करीब डेढ़ महीने से मेस में खराब गुणवत्ता का खाना, कम मात्रा और बदबूदार सब्जी परोसे जाने की शिकायत की जा रही थी, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

छात्र नेता अनस ने बताया कि कई बार प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला।

छात्रों ने कहा कि जब तक मेस की व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाता और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

 

अलीगढ़ से आशीष वार्ष्णेय की रिपोर्ट

और पढ़ें

[the_ad id="164"]