इस्कॉन मंदिर से निकली कृष्ण जन्माष्टमी की भव्य झांकी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कसयाकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर चित्रतुली गली स्थित हरे कृष्ण मंदिर में आयोजित कृष्ण जन्म महोत्सव के तहत शुक्रवार शाम भव्य झांकी निकाली गई। झांकी नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने हिस्सा लिया। कीर्तन और भजनों से नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा।

मंदिर में देर रात तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सायंकाल मधुर कीर्तन और वैष्णव भजन से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। रात आठ बजे से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। कलाकार सोहर, बधाई गीत, नृत्य तथा अवधी और भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति देंगे।

मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का महाअभिषेक किया जाएगा। जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण होगा। शनिवार की शाम मंदिर परिसर में महाप्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा।

महोत्सव के व्यवस्थापक गोविंद गोपाल दास ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कृष्ण भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जन्मोत्सव में शामिल होने की अपील की।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]