बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करीब तीन बजे नेपाल सीमा से सटे रूपईडीहा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मुख्यमंत्री रूपईडीहा रेलवे स्टेशन से रूपईडीहा से बनारस जाने वाली नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान वह जनपदवासियों को कई विकास परियोजनाओं की सौगात भी दे सकते हैं।
कार्यक्रम में रेल मंत्री दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल पर भीड़ और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की गई है।
बारिश की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर वाटरप्रूफ व्यवस्था भी की गई है, ताकि मौसम खराब होने की स्थिति में कार्यक्रम प्रभावित् न हो









