अप्रैल में थी शादी, ट्रेन हादसे ने छीन ली दूल्हे की जिंदगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र के नाइकोट गांव निवासी रामदीप उर्फ विजय पासवान की चेन्नई में ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता का नाम सुक्खू बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, रामदीप उर्फ विजय पासवान रोजी-रोटी कमाने के लिए चेन्नई गया था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि विजय की शादी आगामी अप्रैल महीने में तय थी। शादी को लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं और परिवार के लोग बेटे की शादी को लेकर बेहद खुश थे। घर में शादी की तैयारियों और आने वाले नए रिश्ते को लेकर उत्साह का माहौल था। लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल दीं।

परिजनों के मुताबिक, जिस युवक की अप्रैल में शादी होनी थी, वह अपने परिवार के लिए बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर रोजी-रोटी कमाने चेन्नई गया था। वहां हुए ट्रेन हादसे में उसकी जान चली गई। शादी से पहले ही विजय की मौत की खबर ने परिवार और रिश्तेदारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

विजय की मौत की खबर जैसे ही नाइकोट गांव पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवार के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। परिवार के लोगों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं। शादी की तैयारियों में जुटे परिवार को अचानक युवक की मौत का ऐसा सदमा मिला कि खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]